भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Delhi School Ehsaas 2026 Policy


  • Hindi News
  • Career
  • Delhi School Ehsaas 2026 Policy | Mental Health Well Being Center Launch

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली सरकार ने स्टूडेंट्स की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एहसास 2026 नीति लॉन्च की है। इसके तहत स्कूलों में हर 500 स्टूडेंट्स पर एक काउंसलर नियुक्त किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला स्तर पर वेल-बीइंग सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को पहचाना जाएगा।

क्यों लॉन्च की गई यह नीति

यह नीति पढ़ाई, एग्जाम का प्रेशर, टेंशन, डिप्रेशन, बुलिंग और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे स्टूडेंट्स को समय पर मेंटल हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद करने के लिए बनाई गई है। बड़े स्कूलों में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त काउंसलर भी नियुक्त किए जाएंगे।

स्टूडेंट्स को अच्छा इलाज और सलाह देने के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट वेल-बीइंग सेंटर बनाए जाएंगे। यहां साइकोलॉजिकल टेस्ट, थैरेपी और साइकेट्रिस्ट की सुविधा मिलेगी। गंभीर मामलों में स्टूडेंट्स को स्पेशलिस्ट के पास भी भेजा जाएगा।

मेंटल हेल्थ बनेगी एजुकेशन का हिस्सा

इससे दिव्यांग स्टूडेंट्स, हॉस्टल में रहने वाले बच्चों और टीचर्स की जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। स्कूल से कॉलेज में एडमिशन के दौरान होने वाले बदलावों के लिए भी सहायता मिलेगी।

कार्यान्वयन से जुड़े सवाल:

इस घोषणा के बाद सभी संस्थानों में काउंसलर की नियुक्ति, जिला केंद्रों की शुरुआत और हेल्पलाइन का संचालन अहम होगा। हालांकि काउंसलर की नियुक्ति को लेकर अभी कोई टाइम लिमिट तय नहीं की गई है।

—————————————————–

ये खबर भी पढ़ें

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय

बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top