भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में सातवीं की छात्रा तस्मिया ने हासिल किया...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीपीएस बोकारो की कक्षा सातवीं की छात्रा तस्मिया अजका ने 70वें राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) 2026-27 की जूडो प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल कर विद्यालय और बोकारो का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच तस्मिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी फुर्ती, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और खेल भावना से सबको प्रभावित किया। राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि तस्मिया की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। कठिन मुकाबलों के बीच उन्होंने धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि पर प्राचार्य अभिषेक कुमार ने तस्मिया को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एसपी सिंह ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top