भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 108...



भास्कर न्यूज| नोवामुंडी झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब नोवामुंडी प्रखंड में भी दिखने लगा है। अपनी मांगों को लेकर बुधवार से शुरू हुई हड़ताल के कारण प्रखंड में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गरीब मरीजों के सामने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति यह है कि संपन्न परिवार के लोग किसी तरह निजी वाहन बुक कर मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मजबूरी में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ही इलाज कराना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए परिजनों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नोवामुंडी प्रखंड की करीब 1 लाख 13 हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। वर्तमान में इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी जेवीके कंपनी के पास है। इससे पहले पांच वर्षों तक जेडएचएल कंपनी इसका संचालन कर रही थी। नोवामुंडी में पदस्थापित 108 एंबुलेंस चालक अभय कुमार ने बताया कि पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वेतन से ही बच्चों की पढ़ाई, ट्यूशन फीस और घर का राशन चलता है। स्थिति ऐसी हो गई है कि दुकानदारों ने भी उधार पर राशन देना बंद कर दिया है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top