रांची17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

झारखंड समेत देशभर के 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को 87 विषयों का विषयवार शेड्यूल जारी किया। परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर को होगी। छह दिनों में 12 पालियों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर शिक्षण और शोध की योग्यता से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा अभ्यर्थी के चुने हुए विषय पर आधारित होगा। -शेष पेज 8 पर
19 और 20 दिसंबर को नहीं होगी कोई परीक्षा
परीक्षा छह दिनों तक दो पालियों में होगी। इस दौरान 19 और 20 दिसंबर को कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 21 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इससे दूसरे शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र वाले शहर की जानकारी पहले मिल सकेगी।
