भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Vedanta Bonus : बिहारी बाबू की कंपनी बांटने जा रही चेयरमैन ग्रांट,...


Last Updated:

Vedanta Bonus : वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के विजन को साकार करते हुए कंपनी ने अपने हजारों कर्मचारियों को चेयरमैन ग्रांट ऑफर किया है. इसके तहत कर्मचारियों के सालाना वेतन का 10 फीसदी रकम बतौर बोनस दिया जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने फ्रेशर्स से लेकर लीडरशिप पोजिशन तक के कर्मचारियों को ESOP का ऑफर किया है.

बिहारी बाबू की कंपनी बांटने जा रही चेयरमैन ग्रांट, मिलेगा लाखों का बोनस Zoom

वेदांता समूह ने सालाना पैकेज का 10 फीसदी चेयरमैन ग्रांट देने का ऐलान किया है.

नई दिल्ली. निजी सेक्टर की सबसे बड़ी मिनरल कंपनी वेदांता (Vedanta) ने अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोलने का ऐलान कर दिया है. मेटल, ऑयल एंड गैस, मिनिरल्स, पॉवर और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाले वेदांता समूह ने अपने कर्मचारियों के लिए खास चेयरमैन ग्रांट का ऐलान किया है. समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की पहल पर कंपनी ने पहली बार ऐसा कदम उठाने का ऐलान किया है. चेयरमैन ग्रांट के तहत कर्मचारियों को उनके सालाना सैलरी पैकेज का 10 फीसदी ऑफर किया जा सकता है.

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के तहत इस ऐलान के कुछ दिन पहले ही चेयरमैन की ओर से कर्मचारियों को एक इंटरनल मेमो मिला था, जिसमें ग्रांट का ब्योरा था और इसके कुछ समय बाद राशि भी कर्मचारियों के खाते में पहुंच गई. इस मेमो में कहा गया था कि एक निर्धारित वेतन सीमा तक कमाई करने वाले कर्मचारियों को सालाना वेतन के अतिरिक्त 10 फीसदी का चेयरमैन ग्रांट दिया जाएगा.

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
कंपनी ने बताया है कि इसका फायदा एक लाख कर्मचारियों को मिलेगा. इसमें एंट्री लेवल से लेकर मीडियम और सीनियर मैनेजमेंट तक के पद शामिल हैं. एक कर्मचारी ने बताया कि बढ़ती महंगाई में कंपनी की ओर से दिया जाने वाला यह बोनस परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकता है. कंपनी का कहना है कि वेदांता की ओर से दिया गया यह बोनस भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए सबसे बड़े लाभ कार्यक्रमों में से एक है.

क्या है चेयरमैन का विजन
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का विजन ये है कि संगठन की जिम्मेदारी सिर्फ कामकाज तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के परिवार और उनके बेहतर जीवन को लेकर भी सोच रखते हैं. वेदांता समूह अपने कर्मचारियों को पेशेवर विकास में मदद करने के साथ ही उनके निजी जीवन की जिम्मेदारियों को भी समझता है. इसी विजन के तहत कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए चेयरमैन ग्रांट ऑफर किया है.

फ्रेशर्स को भी मिल रहा ESOP का ऑफर
वेदांता समूह ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन (ESOP) ऑफर किया है. इसमें फ्रेशर्स से लेकर टॉप लीडरशिप तक के कर्मचारियों को मौका मिलता है. इस ऑप्शन में कंपनी के करीब 40 फीसदी कर्मचारी आते हैं और बीते 5 साल में हजारों कर्मचारियों को 2,500 करोड़ रुपये का फायदा हो चुका है. साल 2025 में ESOP के तहत कंपनी ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर कंपनियों को ऑफर किए हैं. कर्मचारियों ने चेयरमैन ग्रांट मिलने पर खुशी जताई है और कहा है कि शादी और त्योहारों के इस सीजन में कंपनी की ओर से लाखों की रकम मिलना बहुत बड़ी मदद है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top