सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं आगामी एक दिसंबर से शुरू होंगी। जिले में संचालित तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस प्री-टेस्ट में भाग लेंगे। तीन एक्सीलेंस स्कूलों में रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास, सीएम एसओई प्रोजेक्ट गर्ल्स नावाडीह और केजीबीवी कसमार शामिल हैं। परीक्षा को लेकर सभी स्कूलों में तैयारियां की जा रही हैं। 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम 1 दिसंबर: सोशल साइंस 2 दिसंबर: इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर 3 दिसंबर: होम साइंस, वोकेशनल 4 दिसंबर: हिंदी ए, हिंदी बी 5 दिसंबर: मैथमेटिक्स बेसिक, स्टैंडर्ड 7 दिसंबर: साइंस 8 दिसंबर: संस्कृत, उर्दू ए, उर्दू बी
Source link