भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिटी सेंटर में माता जागरण आज




बोकारो | मां जागरण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित नटखट मैदान में भव्य माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। माता जागरण को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जागरण में लखनऊ और कानपुर से आमंत्रित कलाकार अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से भावविभोर करेंगे। गायक हरिश्चंद्र एवं नैना किंकर माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही आकर्षक झांकियों के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। शनिवार को यह जानकारी देते हुए सोसाइटी के नरेश अग्रवाल व रामकुमार वर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 17 वर्षों से लगातार माता जागरण का आयोजन कर रही है। तैयारी में बबलू सिंह, विनोद, रवि किशन, रोशन, राकेश शर्मा, सौरभ सिंह आदि जुटे हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top