भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा जिले को 500 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य, गांवों को ग्रामसभा...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा सरकार की बीबी जी राम जी योजना के तहत झारखंड में 12,500 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें लोहरदगा जिले को 500 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य मिला है। हालांकि, ये सड़कें अभी बनी नहीं हैं। अभी केवल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। किन गांवों में सड़क बनेगी, इसकी सूची अभी जारी नहीं हुई है। लोहरदगा जिले के लोहरदगा, सेन्हा, कुडू, भंडरा, कैरो, किस्को और पेशरार सहित सात प्रखंडों के गांवों को इस योजना के तहत सड़क निर्माण का अवसर मिल सकता है। इसके लिए ग्रामीणों से ग्रामसभा में अपने गांव की सड़क का प्रस्ताव पारित कराने की अपील की गई है। वैसे गांवों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है, जो अब तक मुख्य सड़क से नहीं जुड़े हैं। वे गांव भी प्राथमिकता में रहेंगे, जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वंचित रह गए हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण स्कूल, अस्पताल, और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी होने वाले गांव भी शामिल हैं। ग्रामीणों से मुखिया के माध्यम से ग्रामसभा में सड़क का प्रस्ताव रखने की अपील की गई है। संबंधित बीडीओ कार्यालय में योजना की सूची और प्रक्रिया की जानकारी लेने को भी कहा गया है। साथ ही, सड़क स्वीकृति के नाम पर पैसे मांगने वाले बिचौलियों से सावधान रहने को कहा गया है। किसी भी प्रकार का शुल्क देकर सड़क स्वीकृत कराने का दावा ठगी हो सकता है। ग्रामीणों को केवल सरकारी कार्यालयों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है। मामले पर भंडरा प्रखंड के उदरंगी पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली ने बताया कि योजना से सड़क तो मिली है, परंतु अभी तक प्रखंड स्तर और पंचायत स्तर पर इसका चयन नहीं हो पाया है। जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामसभा कर कार्य शुरू कराया जा सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top