भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बनीं:पर 15 लाख...




2 साल का लेखा जोखा. रोजगार-निवेश को गति देने की पहल झारखंड में 15 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) रोजगार, स्थानीय उत्पादन और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण, तसर, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग और कृषि आधारित कारोबार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। सरकार ने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बनाईं और सब्सिडी से लेकर प्रक्रियागत छूट तक का प्रावधान किया है। लेकिन जमीनी क्रियान्वयन में अभी सुधार की जरूरत है। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए…
चुनौती : नीतियां हैं, पर उद्यमियों की मुश्किलें बरकरार
छोटे उद्योगों के सामने सबसे बड़ी समस्या आसान बैंक ऋण और सब्सिडी का समय पर भुगतान है। सिंगल विंडो व्यवस्था को प्रभावी बनाने, बिजली-सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की जरूरत है। कई योजनाओं का लाभ उद्यमियों तक समय पर नहीं पहुंच रहा। नई नीतियां बनाने के साथ उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।
एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए…
फूड एंड फीड प्रोसेसिंग पॉलिसी-2024: 1500 करोड़ निवेश, 20 हजार रोजगार का लक्ष्य…मार्च 2024 में अधिसूचित इस नीति का उद्देश्य कृषि, फल, सब्जी और वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है। 2028 तक 1500 करोड़ रुपए का निवेश और 20 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजन का लक्ष्य है। कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन को प्रोत्साहन मिलेगा। कच्चे माल की आपूर्ति और बाजार तक पहुंच चुनौती है।
एक्सपोर्ट पॉलिसी-2023: 2028 तक निर्यात में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य…जुलाई 2023 में अधिसूचित इस नीति का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और एमएसएमई को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। 2028 तक देश के कुल निर्यात में झारखंड की 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य है। इससे तसर, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को बाजार मिलेगा। गुणवत्ता प्रमाणन, लॉजिस्टिक्स और परिवहन लागत में सुधार जरूरी है।
टेक्सटाइल, अपैरल एंड फुटवियर पॉलिसी-2026: 20 हजार रोजगार का प्रस्ताव, अभी ड्राफ्ट…जुलाई 2026 में जारी ड्राफ्ट नीति में 20 हजार रोजगार सृजन, 20% तक पूंजी निवेश सब्सिडी और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य वस्त्र, परिधान और फुटवियर उद्योगों को बढ़ावा देना है। नीति को मंजूरी, निवेश आकर्षित करना और प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता अब भी चुनौती है। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए नीतियां और पहल
एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2023: छोटे उद्योगों को 40% तक पूंजी निवेश सब्सिडी…इस नीति के तहत सूक्ष्म इकाइयों को 40%, लघु को 35% और मध्यम इकाइयों को 30% तक स्थायी पूंजी निवेश सब्सिडी का प्रावधान है। महिला, एससी-एसटी और दिव्यांग उद्यमियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है। सब्सिडी का समय पर भुगतान और आसान बैंक ऋण अब भी चुनौती हैं।
एमएसएमई विशेष छूट अधिनियम-2025: तीन साल तक प्रक्रियागत राहत…फरवरी 2025 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद नवंबर में राजपत्र में प्रकाशित इस अधिनियम के तहत पात्र उद्यमों को निर्धारित शर्तों पर तीन साल तक कुछ अनुमतियों और निरीक्षणों से छूट मिलेगी। इसका उद्देश्य उद्योगों की स्थापना आसान बनाना है। विभागीय समन्वय और सिंगल विंडो व्यवस्था प्रभावी बनाना जरूरी है।
रैंप कार्यक्रम: 70.07 करोड़ की 20 परियोजनाएं स्वीकृत…केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में चल रहे आरएएमपी कार्यक्रम के तहत 70.07 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें डिजिटल पोर्टल, महिला उद्यमिता, निर्यात प्रोत्साहन, माइक्रो क्लस्टर और तसर सिल्क टेस्टिंग लैब शामिल हैं। परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और ग्रामीण उद्यमियों तक लाभ पहुंचाना चुनौती है। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा
योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना ज्यादा जरूरी
पिछले दो वर्षों में झारखंड सरकार ने एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों, वित्तीय सहायता, लाइसेंस प्रक्रिया में छूट और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में पहल की है। एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2023, फूड प्रोसेसिंग नीति और केंद्र के सहयोग से चल रहा रैंप कार्यक्रम इसके उदाहरण हैं। सरकार को पिछले दो वर्षों की एमएसएमई परफॉर्मेंस रिपोर्ट जारी करनी चाहिए। कार्यपालिका को प्रोत्साहित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top