भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप, मदुरै की पहाड़ी पर...


होमताजा खबरदेश

शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप, पहाड़ी पर तनाव; तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल?

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर्व के मौके पर पारंपरिक उत्साह के बीच मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में विवाद खड़ा हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने शाम 6 बजे दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम आदेश दिया था. तय समय पर दीप न जलने से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हुई. हालांकि पारंपरिक स्थान उच्छी पिल्लैयार मंदिर में महादीपम जलाया गया. इस मामले में करीब 100 साल पुराने दीवानी अदालत के फैसलों का हवाला दिया जा रहा है.

शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप, पहाड़ी पर तनाव; तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल?Zoom

बाएं उच्छी पिल्लैयार मंदिर में जलाया दीप, वहीं दीपथून पत्थर के स्तंभ के पास दीप नहीं जला. (Photos : ANI)

चेन्नई: तमिलनाडु में मंगलवार को पारंपरिक कार्तिगई दीपम का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया और राज्य के मंदिरों व घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. तिरुवन्नामलाई की पहाड़ी के ऊपर पारंपरिक महादीपम जलाया गया. हालांकि मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में अन्नामलाई पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 6 बजे दीपथून स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम आदेश दिया था, लेकिन तय समय पर वहां दीप नहीं जलाया जा सका.

सुप्रीम कोर्ट के शाम 6 बजे के आदेश के बावजूद दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप?

तिरुपरनकुंद्रम में अन्नामलाई पहाड़ी पर दो प्रमुख स्थान मौजूद हैं. इनमें से एक उच्छी पिल्लैयार मंदिर है जहां हर साल कार्तिगई दीपम के दिन पारंपरिक रूप से महादीपम जलाया जाता है. आज शाम भी उच्छी पिल्लैयार मंदिर में महादीपम जलाया गया और इसके बाद पहाड़ी पर आतिशबाजी भी हुई.

दूसरी ओर इससे कुछ दूरी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और वहां केवल बिजली की रोशनी ही देखी गई. सुप्रीम कोर्ट के शाम 6 बजे के अंतरिम आदेश के बावजूद दीपथून पर पारंपरिक दीप न जलने से स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी निराशा फैल गई. शाम से ही तिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर जमा भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस भी हुई.

दीपथून विवाद को लेकर मदुरै में फिल्म डायरेक्टर मोहन जी ने सरकार और जिला प्रशासन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरी भीड़ निराश है. तमिलनाडु सरकार और जिला प्रशासन दीप जलाने के लिए कभी सहमत नहीं हुए. विजय सर ने साबित कर दिया कि वह एक महान अभिनेता हैं. शाम 5.50 बजे तक जानकारी थी कि वे दीप जलाएंगे, लेकिन इस महान अभिनेता ने सभी को निराश कर दिया और हर कोई बेहद दुखी है.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top