भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी से पहले रांची की लड़कियां करवा रही ये खास मसाज, 4...


Last Updated:

Ranchi Drainage Massage: रांची में लगन सीजन के दौरान ड्रेनेज मसाज काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस मसाज से शरीर का अतिरिक्त फैट और लिक्विड बाहर निकलता है, जिससे तुरंत बॉडी टोन होती है और कमर कम होती है. वीएलसीसी वैलनेस सेंटर के संचालक आलोक गेरा बताते हैं कि वह खुद वेलनेस सेंटर चलाते हैं. आइये जानते हैं उन्हीं से इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर लगन सीजन में ड्रेनेज मसाज काफी हिट होता है. यह ऐसा मसाज है, जिसमें बॉडी में एक्सेस फैट और लिक्विड को मसाज के जरिए बाहर निकाला जाता है, जिससे आपकी बॉडी टोन होती है और तुरंत 4 इंच कमर भी कम हो जाती है. खासतौर पर जो दुल्हन बनने वाली हैं या कोई विशेष शादी अटेंड या कोई फंक्शन अटेंड करना होता है. तब लड़कियां इस तरह का मसाज करवाती हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची के जाने माने एक्सपर्ट व वीएलसीसी वैलनेस सेंटर के संचालक आलोक गेरा बताते हैं कि वह खुद वेलनेस सेंटर चलाते हैं. जहां हर दिन 10 से 15 लड़कियां इस चीज के लिए आ रही हैं. लोगों को लगता है कि यह बहुत महंगा है, पर ऐसा नहीं है. मात्र 1000 से 2000 की रेंज में आप इसे करवा सकते हैं और रिजल्ट आपको पहले सेशन से ही देखने को मिलने लगेगा.

जानें कैसे काम करता है यह ड्रेनेज मसाज

आलोक गेरा बताते हैं कि आपके सेल में कई सारे फैट जो हैं. वह जमा होते हैं. इसके लिए हम एक विशेष तेल का इस्तेमाल करते हैं. जो आपके शरीर के तीसरे लेयर तक जाता है और वहां से फैट को पिघलाने का काम करता है. तेल के जरिए बढ़िया से मसाज दिया जाता है और यह मसाज एक्सपर्ट के द्वारा किया जाता है.

इससे बॉडी में फैट पिघलना शुरू होता है और एक्सेस लिक्विड जो होता है. वह निकलना शुरू हो जाता है. जब कोई हमारे पास आता है तो हम सबसे पहले कमर नापते हैं और एक सेशन के बाद आप देखेंगे 4 से 5 इंच कमर या पेट कम हो चुका है. यह काम हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना होता है.

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन जब आप इसे करना चाहते हैं तो आप देखिए जो भी वेलनेस सेंटर में जाते हैं. वह मेडिकल एसोसिएशन का गाइडलाइन को फॉलो करते हैं कि नहीं. यूं ही कोई तड़क भड़क एडवर्टाइजमेंट के पीछे नहीं चले जाना है. क्योंकि, यह प्रॉपर एक्सपर्ट की देखरेख में ही होता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top