भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तिलक से लौट रहे युवक की कार हादसे में मौत:पलामू के बिसफुट्टा...




मामा की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में कार सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी सरयू पाल के पुत्र धर्मेंद्र पाल (35) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र पाल शुक्रवार रात अपने रिश्तेदारों के साथ किराये की कार से नावाबाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव से सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव गए थे। वहां उनके मामा की बेटी का तिलक समारोह आयोजित था। सभी लोग समारोह में शामिल हुए। इसके बाद देर रात कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में बिसफुट्टा पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार धर्मेंद्र और पांच अन्य लोग घायल हो गए। धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर हादसे के बाद घायल लोगों ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य पांच घायलों का इलाज शुरू किया गया। घायलों में दो की स्थिति गंभीर थी। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज एमएमसीएच में किया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया धर्मेंद्र पाल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके एक बच्चे की उम्र पांच साल और दूसरे की महज दो साल है। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में तिलक समारोह से लौटने की खुशी थी, वहां हादसे के बाद मातम छा गया। परिजनों के लिए यह घटना बड़ा सदमा है। देर रात हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top