भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सारठ में साइबर ठगी के 7 आरोपी गिरफ्तार:फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बन...




देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर देशभर में लोगों को निशाना बनाते थे। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 20 नवंबर को साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी फ्लिपकार्ट और अमेजन पे के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते थे। वे एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी और गूगल पे व फोन-पे के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर भी संपर्क करते थे। अलग-अलग समस्याएं सुलझाने का झांसा देकर वे लोगों की बैंकिंग जानकारी लेते और खातों से रुपए निकाल लेते थे। जांच में सामने आया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिजली बिल भुगतान और आरटीओ चालान के नाम पर आरोपी फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। वे लोगों से ये फाइलें मोबाइल में डाउनलोड करवाकर फोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते थे। आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक का कार्ड बंद होने का झांसा देकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर भी ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अर्जुन दास, सगीर अंसारी, अताउल अंसारी, सराफत अली, अकरामूल अंसारी, लतीफ अंसारी और शमीम मियां के रूप में की है। प्रारंभिक तकनीकी जांच में आरोपियों के मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें मिली हैं। पुलिस मोबाइल और सिम कार्ड की जांच के साथ आरोपियों के संपर्कों और ठगी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच में साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। देवघर पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top