भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भंडारों के पास...




जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र की चलना पंचायत के भंडारों के पास शनिवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिवशंकर साधु की मौत हो गई। वह धनबाद जा रहे थे। शिवशंकर जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल के असंनहेरिया गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम कमल साधु है। वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे। सूचना मिलने पर जामताड़ा पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि गुलाम मुर्मू ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सहायक अवर निरीक्षक जय किशोर मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर जब्त कर लिया। परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top