भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एफआरओ और एसीएफ परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा: रातू रोड के...



झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी के हाथ बेहद चौंकाने वाले सबूत लगे हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को

.

सीआईडी के समक्ष दर्ज बयान में आरोपी अभ्यर्थी पंकज प्रसून ने कथित तौर पर पूरी साजिश से पर्दा उठाया है। उसने स्वीकार किया है कि प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए उसने अपने चचेरे भाई और सह-आरोपी संजीत कुमार के कहने पर अपना आवेदन और एडमिट कार्ड सौंपा था। इसके एवज में 5 लाख रुपए नकद दिए गए थे। सह-आरोपी संजीत कुमार ने भी अपने बयान में पंकज का नाम उन अभ्यर्थियों की सूची में शामिल बताया है, जिनके चयन का ठेका बिचौलिए रवि शंकर कुमार उर्फ रवि मास्टर, धर्मेंद्र कुमार और उनके सिंडिकेट ने लिया था।

तकनीकी साक्ष्यों से खुली पोल: 25 घंटे बंद रहा मोबाइल फोन…इसी दौरान लिखवाए उत्तर

16 सितंबर 2026 के रिमांड आदेश और सीआईडी की तकनीकी जांच में कई अहम कड़ियां जुड़ी हैं। पंकज प्रसून, संजीत कुमार और मुख्य बिचौलिए रविशंकर के बीच लगातार टेलीफोनिक संपर्क होने के प्रमाण मिले हैं। संजीत द्वारा दी गई अभ्यर्थियों की सूची में भी पंकज का नाम दर्ज था। तकनीकी जांच से पुष्टि हुई है कि 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3:58 बजे से लेकर अगले दिन 12 फरवरी को शाम 5:32 बजे तक (करीब साढ़े 25 घंटे) पंकज का मोबाइल फोन बंद रहा। इसी अवधि के दौरान उत्तर पुस्तिकाएं लिखे जाने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले साक्ष्य छिपाने की नीयत से पंकज ने अपने मोबाइल से वॉट्सएप चैट भी डिलीट कर दिए थे। फिलहाल सीआईडी इस पूरे सिंडिकेट के वित्तीय लेन-देन और जेपीएससी से जब्त किए गए परीक्षा-संबंधी मूल दस्तावेजों का मिलान कर रही है, ताकि इस खेल में शामिल आयोग के भीतर के लोगों और अन्य सफेदपोशों पर शिकंजा कसा जा सके।

एफआरओ मुख्य परीक्षा के तुरंत बाद 14 लोगों से रातभर भरवाई गई कॉपी

सीआईडी की जांच के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को एफआरओ मुख्य परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद पंकज प्रसून, ऋतिक रोशन और करीब 12 अन्य अभ्यर्थियों को रांची के रातू रोड पार्क के पास स्थित एक मकान में ले जाया गया। आरोप है कि उस मकान में अभ्यर्थियों को ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं, जिनके कवर पेज (जिन पर अभ्यर्थी का नाम व रोल नंबर दर्ज होता है) पहले से गायब थे। वहां मौजूद गिरोह के सदस्यों ने किताबों और एआई जनित सामग्री की मदद से रात भर जागकर सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा वैकल्पिक प्रश्नपत्र-1 और 2 के उत्तर लिखवाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top