भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा की ‘सबसे बड़ी राजनीतिक भूल’, संभल में अखिलेश यादव ने क्यों...


लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोला है. संभल में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने परिसीमन, महिला आरक्षण, बेरोजगारी, चीनी सामान और अमेरिकी टैरिफ जैसे मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. यादव ने दावा किया कि बीजेपी आगामी चुनावों में हार के डर से जनता का ध्यान भटकाने की रणनीति पर काम कर रही है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘कमल मुरझा गया है, इसलिए नए नारे गढ़ रही है बीजेपी’.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर कटाक्ष किया. अखिलेश बोले, ‘बात बहुत सीधी है वे उत्तर प्रदेश हारना नहीं चाहते, लेकिन वे उत्तर प्रदेश हार रहे हैं. अब तक उनका कोई भी नैरेटिव काम नहीं आया है. जब कमल मुरझा गया है, तो वे क्या नारा दे रहे हैं? ‘राधे-राधे कमल खिला दे’.’

संभल में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर क्या कहा?

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में दोनों प्रमुख दलों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को लेकर सियासी खींचतान तेज है. अखिलेश यादव ने अपने बयान में लोकसभा और विधानसभा सीटों के संभावित परिसीमन को भाजपा की ‘सबसे बड़ी राजनीतिक भूल’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून की आड़ में सीटों की सीमाओं को पहले से तय करके बढ़ाया जा रहा है.

सीटों की संख्या और सीमांकन पर संदे

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है. लेकिन पहले से पारित महिला आरक्षण विधेयक के बहाने और 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की आड़ में आप 50 प्रतिशत सीटें बढ़ा रहे हैं, और ये वे निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनकी सीमाएं आपने पहले से तय कर रखी हैं.

सीमा सुरक्षा से जोड़ा मुद्दा

चुनाव आयोग और सरकार की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में असमर्थ है, उस पर लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं फिर से तय करने के मामले में भरोसा कैसे किया जा सकता है.

Gen Z, किसान, व्यापारी और अमेरिकी टैरिफ का जिक्र

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख ने आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को भी धार देने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बुनियादी मुद्दों से बचने के लिए परिसीमन जैसे विषय आगे ला रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश की नई पीढ़ी Gen Z नाराज है, किसान नाराज हैं और व्यापारी वर्ग भी परेशान है.

संभल में अखिलेश यादव का यह बयान दर्शाता है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी केवल स्थानीय जातीय समीकरणों तक सीमित न रहकर परिसीमन, महिला आरक्षण की प्रक्रिया, बेरोजगारी और आर्थिक नीतियों जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को भी पीडीए से जोड़ रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में परिसीमन और आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच यह बयानबाजी और तेज होने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top