भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुरः कम खर्च में बड़ा आविष्कार, इंजीनियरिंग छात्र साहिल ने बनाई किफायती...


जमशेदपुरः बाजारों और बड़े शॉपिंग मॉल में आपने अक्सर मसाज करने वाली आधुनिक चेयर देखी होगी, जिस पर बैठकर लोग अपने हाथ, पैर और पीठ की मसाज करवाते हैं. ऐसी मसाज चेयर की कीमत आमतौर पर 50 हजार रुपये या उससे भी अधिक होती है. लेकिन क्या हो अगर इसी तरह की मसाज चेयर आपको मात्र 12 हजार रुपये में मिल जाए? जी हां, जमशेदपुर के टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के मेगाट्रॉनिक्स विभाग के छात्र साहिल ठाकुर ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. उन्होंने अपनी तकनीकी समझ और मेहनत से मात्र 12 हजार रुपये की लागत में एक ऐसी मसाज चेयर तैयार की है, जिससे हाथ, पैर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मसाज की जा सकती है.

साहिल ठाकुर बताते हैं कि फिलहाल उन्होंने इस मसाज चेयर का प्रोटोटाइप तैयार किया है. इसे बनाने में मेटल फ्रेम, मोटर, कंडक्टर, रेगुलेटर और वाइब्रेशन मोटर जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग हिस्सों की मसाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. चेयर पर बैठने के बाद व्यक्ति अपने पैरों, हाथों और पीठ की मसाज कर सकता है. इसके अलावा गर्दन और कंधों की मसाज के लिए भी वह इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं.

चेयर में रेगुलेटर और बटन की सुविधा

इस मसाज चेयर में रेगुलेटर और बटन की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार मसाज की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जा सकता है. इसमें लगे वाइब्रेशन सिस्टम के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक कंपन पहुंचता है, जिससे मसाज का अनुभव मिलता है. खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी विशेष तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है. सामान्य व्यक्ति भी आसानी से बटन और रेगुलेटर की मदद से इसे ऑपरेट कर सकता है.

साहिल का कहना है कि अभी यह शुरुआती मॉडल है, लेकिन अगर इसे बाजार की जरूरत के अनुसार और बेहतर तरीके से डेवलप किया जाए तो कम लागत में ऐसी मसाज चेयर तैयार की जा सकती है. उनकी कोशिश है कि महंगी मसाज चेयर का एक किफायती विकल्प तैयार किया जाए, ताकि सामान्य परिवार के लोग भी इसे खरीद सकें. खासकर बुजुर्ग महिला और पुरुष, जिन्हें अक्सर हाथ-पैर और शरीर में थकान महसूस होती है, उनके लिए यह एक उपयोगी विकल्प बन सकता है. हालांकि, इसे किसी मेडिकल या दर्द के इलाज के विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

कम संसाधनों में उपयोगी आविष्कार

आज के समय में जहां आधुनिक तकनीक से बने उपकरण काफी महंगे होते जा रहे हैं, वहीं टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के इन छात्रों की पहल यह दिखाती है कि कम संसाधनों में भी नए और उपयोगी आविष्कार किए जा सकते हैं. अगर साहिल के इस प्रोटोटाइप को आगे बेहतर तकनीक और डिजाइन के साथ विकसित किया जाता है, तो आने वाले समय में यह आम लोगों के लिए कम कीमत में उपलब्ध होने वाली एक उपयोगी मसाज चेयर बन सकती है.

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ साहिल की तकनीकी प्रतिभा को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि युवा इंजीनियर अपनी सोच से महंगे उपकरणों का किफायती विकल्प तैयार करने की दिशा में काम कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top