भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जापान में राजनाथ सिंह को बांधा गया रक्षासूत्र, बिहार-UP के प्रवासी भारतीयों...


होमताजा खबरदेश

जापान में राजनाथ सिंह को बांधा गया रक्षासूत्र, गिफ्ट मिली समुराई तलवार ‘कटाना’

Last Updated:

राजनाथ सिंह की इस यात्रा ने भारत-जापान संबंधों को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है. जापान में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह अवसर अत्यंत गौरव, आत्मीयता और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा.

जापान में राजनाथ सिंह को बांधा गया रक्षासूत्र, गिफ्ट मिली समुराई तलवार 'कटाना'Zoom

राजनाथ सिंह की इस यात्रा ने भारत-जापान संबंधों को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान की है.

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो दिवसीय सफल और सकारात्मक जापान यात्रा के समापन और भारत वापसी से पूर्व जापान में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर रक्षासूत्र बांधा तथा उनके सुखद, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं.

इस अवसर पर बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान और बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने जापान की ऐतिहासिक समुराई परंपरा, शौर्य एवं वीरता के प्रतीक जापानी कटाना (पारंपरिक तलवार) भेंट कर रक्षा मंत्री का विशेष सम्मान किया. यह भेंट भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों, आपसी सम्मान, मित्रता एवं रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक रही.

राजनाथ सिंह की इस यात्रा ने भारत-जापान संबंधों को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान की है. जापान में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह अवसर अत्यंत गौरव, आत्मीयता और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा.

जापान की समुराई परंपरा में कटाना को शौर्य, वीरता, साहस और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में रक्षा मंत्री को यह तलवार भेंट करना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी विश्वास का संदेश भी था.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top