भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चिन्मय स्कूल बोकारो में करियर फेयर, छात्रों को दी गई करियर की...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय बोकारो में शुक्रवार को करियर फेयर का आयोजन किया गया। स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के 20 से अधिक प्रमुख विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान और पाठ्यक्रम का चयन करने की सलाह दी। करियर फेयर में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, एमआईटी पुणे, एसआरएम यूनिवर्सिटी, जैन यूनिवर्सिटी, दयानंद सागर यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, केएल यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विद्यार्थियों ने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर स्नातक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में करियर जागरूकता और सही मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। चिन्मय विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मौके पर अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top