भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसपी साहब… बंद खदानों से रेलवे रैक तक कोयले की लूट, रोजाना...




सिटी एंकर बेरमो अनुमंडल में कोयला चोरी का अवैध कारोबार बेखौफ जारी है। सीसीएल की बंद खदानों से लेकर रेलवे रैक तक कोयला चोरों का नेटवर्क सक्रिय है। पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली स्थित बंद खदान और बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है। दोनों स्थानों को मिलाकर 200 से अधिक साइकिलों और बाइकों से कोयला ढोने की बात सामने आई है। हालांकि सीआईएसएफ द्वारा आए दिन छापेमारी कर कोयला जब्त किया जाता रहा है, लेकिन कोयला चोरी रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। रोजाना छह लाख के कोयले का नुकसान अनुमानित चोरी : 125 टन से अधिक प्रतिदिन प्रति टन कीमत : 5,000 रुपए 125 टन की कीमत : छह लाख रुपए 30 दिनों में : 1.80 करोड़ रुपए से अधिक का कोयला सुबह 4 बजे से शुरू होती है ढुलाई कार्रवाई की जाएगी -रवींद्र सिंह, एसडीपीओ, बेरमो। सुबह 4 से 9 बजे तक चलता है चोरी का नेटवर्क अंगवाली की बंद खदान से कोयला चोरी का सिलसिला अहले सुबह करीब 4 बजे शुरू हो जाता है। सुबह 9 बजे तक साइकिल और बाइक सवार कोयला लेकर नहर किनारे खेतको होते हुए दांतू के रास्ते पश्चिम बंगाल के अवैध कोयला डिपो तक पहुंचते हैं। वहीं, पिछरी के रास्ते आसपास के ईंट-भट्ठों तक भी चोरी का कोयला पहुंचाया जाता है। इस पूरे रास्ते में छोटे-छोटे वाहनों से लगातार कोयले की ढुलाई की जाती है। दूसरी ओर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग से भी कोयला चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। रेलवे रैक से कोयला निकालकर साइकिल और दोपहिया वाहनों सहित पिकअप वैन के जरिए खपाने का खेल चल रहा है। एक साइकिल या बाइक पर करीब तीन से पांच क्विंटल और पिकअप में 5 टन तक कोयला लादकर ले जाने की सूचना है। दोनों जगहों से रोजाना 125 टन से अधिक कोयले की चोरी का अनुमान है। अंगवाली से कोयला ले जाते लोग।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top