भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मजदूरों की मांगों को लेकर सीटू का 1 दिसंबर को दिल्ली में...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू की ओर से ट्रैफिक विभाग में मजदूरों की बैठक हुई। यूनियन के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। रोजगार की असुरक्षा, कम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा का अभाव और ठेका प्रथा के विस्तार से श्रमिकों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने चारों लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा अधिनियम बहाल करने, योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देने तथा सभी मजदूरों के लिए 42 हजार रुपए मासिक न्यूनतम मजदूरी और 21 हजार रुपए न्यूनतम पेंशन निर्धारित करने की मांग की। साथ ही सरकारी विभागों में रिक्त पद भरने, ठेका श्रमिकों को नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गोरांई ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और विस्थापितों के पुनर्वास की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद से भारतीय श्रम सम्मेलन की बैठक नहीं होना चिंता का विषय है। इसे तत्काल बुलाया जाना चाहिए। सीटू ने एक दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च का आह्वान किया है। इसके तहत 1 से 3 दिसंबर तक रामलीला मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शन होगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता मोतीलाल मांझी ने की। मौके पर आरआर पन्ना, मुनिलाल मांझी, संजय अंबेडकर सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top