Last Updated:
Ranchi Startup Success Story: रांची के ऋतुराज ने पॉकेट मनी से ओहो लिविंग स्टार्टअप की शुरुआत की, जो अब 6 शहरों में संचालित हो रहा है. आज उनका टर्नओवर 8 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि यह आइडिया उन्हें पीएम मोदी के स्टार्टअप इंडिया से समझ में आया.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ऋतुराज ओहो लिविंग का संचालन करते हैं. दरअसल, इसके जरिए लोगों को रूम रेंट देना, फ्लैट रेंट देने का काम किया जाता है. उनकी अपनी खुद की वेबसाइट है, जिसके जरिए लोग आसानी से रूम रेंट के लिए संपर्क कर सकते हैं. आज उनकी कंपनी का टर्नओवर 8 करोड़ के पार पहुंच गया है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
ऋतुराज ने बताया कि आज रांची, जयपुर, पटना व इंदौर सहित 6 सिटी में उनका खुद का कारोबार है. यह आइडिया मोदी जी के स्टार्टअप प्रोग्राम का सुनकर आया. उन्होंने बहुत प्रेरित किया और उसके बाद अपना स्टार्टअप करने की सोची. उनके स्टार्टअप इंडिया से समझ में आया कि आखिर स्टार्टअप क्या होता है.
फ्लैट रेंट लेना है आसान
ऋतुराज बताते हैं कि कोई भी नया शहर आता है तो सबसे पहले टेंशन यही होता है की रहेंगे कहां, चाहे स्टूडेंट हो या फैमिली हो. कई बार उनको जगह-जगह जाकर, हर मोहल्ले घूमकर रूम फ्लैट खोजना पड़ता है, लेकिन उनसे कांटेक्ट करके वह हर तरह के फ्लैट और रेंट पर ले सकते हैं. अगर सिंगल लड़के हैं, जो पढ़ाई के लिए आए हैं. उनको ₹8000 में फुली फर्निश्ड फ्लैट मिलेगा.
कई बार कोई विशेष समुदाय के लोग होते हैं या फिर कोई कपल लिविंग रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं. ऐसे लोगों को जल्दी कोई फ्लैट देना नहीं चाहता है, पर यहां पर कोई रिस्ट्रिक्शन नहीं होती है. बस आपको कुछ लीगल डॉक्यूमेंट जैसे कि आधार कार्ड चाहिए और आप आसानी से रेंट कर सकते हैं, लग्जरी से लेकर सिंपल फ्लैट.
पॉकेट मनी से शुरू किया कम
ऋतुराज बताते हैं कि सबसे पहले 40-50000 से ही काम शुरू किया. यह पैसे मुझे अपने पॉकेट मनी के लिए मिलता था, तो उन्होंने बचाना शुरू किया और इसी पैसे को मैंने अपने बिजनेस में लगाया. हमारा वेबसाइट है oholiving.com जिसके जरिए लोग विजिट करके अपने अनुसार फ्लैट रेंट पर ले सकते हैं.