![]()
सरायकेला| सरायकेला-खरसावां जिले में चक्रवाती तूफान के असर से दो दिनों तक हुई भारी बारिश ने धान किसानों को नुकसान पहुंचाया है। सभी प्रखंडों में खेत प्रभावित हुए हैं। कई जगह कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी गई धान की फसल पानी में भीग गई। पटाहेंसल गांव के किसान रवि महतो और टिमनिया गांव के किसान मनसा महतो ने नुकसान की जानकारी दी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 10 से 15 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने की आशंका है। आत्मा परियोजना के सहायक निदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह बारिश रबी फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है।
Source link