भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम...


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का असर लगातार बढ़ रहा है. नवंबर लगभग गुजरने वाला है और अब कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गई है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबि‍क द‍िल्‍ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 460 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में है.

दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज Zoom

आ गई दिल्ली की सर्दी, 11 डिग्री पहुंचा तापमान, निकले स्वैटर, IMD ने बताया मौसम में कितनी बढ़ गई ठंड.

दिल्ली एनसीआर में अब कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है. उत्तर-पश्चिम से आ रहीं ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है. आज प्रदूषण भी लोगों को परेशान करने वाला है. सर्दी, ओस और प्रदूषण तत्वों के मिश्रण से बनी चादर लोगों का दम भी घोंट रही है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में औसत रियल टाइम प्रदूषण 460 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में है.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सर्दी और प्रदूषण दोनों का मिला-जुला असर साफ नजर आ रहा है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी हालांकि इसके बाद आसमान ज्यादातर साफ हो जाएगा. आज न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि इस दौरान भी ठंडक रहेगी.

गौरतलब है कि रविवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और अधिकतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था. उत्तर-पश्चिमी हवाएं अब ठंड बढ़ाने लगी हैं. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

प्रदूषण का हाल बेहाल

दिल्ली-एनसीआर में अब प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आधार पर जारी रियल-टाइम आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को सुबह 6 बजे 460 दर्ज किया गया है जो बेहद गंभीर या खतरनाक श्रेणी में है. दिल्ली के कई इलाकों में हालात इतने खराब है कि एक्यूआई का स्तर 500 से भी ऊपर पहुंच गया है. सिरिफोर्ट, एनएसयूटी जाफरपुर, आईजीएनओयू मैदान गढ़ी और तलकाटोरा गार्डन जैसे स्थानों पर एक्यूआई 500 के आसपास या उससे ज्यादा बना हुआ है.

वाहनों से निकलने वाले धुएं से परेशानी
इस प्रदूषण के बढ़ने के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं जिम्मेदार है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हवा खराब से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. सुबह की ठंड और धुंध के कारण दृश्यता कुछ इलाकों में प्रभावित हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए. स्वास्थ्य विशेषज्ञ संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और गैर-जरूरी बाहरी गतिविधियां सीमित रखने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में हल्की वृद्धि होगी, लेकिन ठंड का अहसास बना रहेगा.

आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने तथा कोहरे की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. सर्दी का मौसम अब पूरी तरह से दस्तक दे चुका है. दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को ठंड से बचाव के साथ-साथ प्रदूषण से भी सतर्क रहने की जरूरत है. स्वच्छ हवा के लिए सामूहिक प्रयास और व्यक्तिगत सावधानियां दोनों जरूरी हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top