भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्रह्मोस या अग्नि-6 मिसाइल…अंडमान में भारत ने क्‍यों लगाया हवाई कर्फ्यू? –...


Last Updated:

India NOTAM: NOTAM यानी नोटिस टू एयरमेन एक तरह का हवाई कर्फ्यू है. किसी भी देश की ओर से यह नोटिस उस वक्‍त जारी किया जाता है, जब संबंधित एयरस्‍पेस में कोई ऐसा काम किया जा रहा हो जिससे विमानों को खतरा पैदा हो सकता है. भारत ने अब अंडमान-निकोबार आइलैंड क्षेत्र में NOTAM जारी किया है. खास बात यह है कि यह इलाका चीन के गर्दन की नस कहे जाने वाले मलक्‍का स्‍ट्रेट के समीप है.

ब्रह्मोस या अग्नि-6 मिसाइल...अंडमान में भारत ने क्‍यों लगाया हवाई कर्फ्यू?Zoom

भारत ने अंडमान-निकोबार आइलैंड क्षेत्र के लिए NOTAM जारी किया है. ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्‍या भारत ब्रह्मोस या फिर अग्नि-6 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है. (फाइल फोटो/Reuters)

India NOTAM: भारत क्‍या लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने वाला है? या फिर अग्नि-6 का ट्रायल किया जाना है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्‍योंकि भारत ने मलक्‍का स्‍ट्रेट के समीप अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र के लिए NOTAM जारी किया है. इसको लेकर बकायदा तिथि भी तय की गई है. इसका मतलब यह हुआ कि इस इलाके में जब तक NOTAM प्रभाव में रहेगा, तब तक हवाई जहाज और शिप का आनाजाना बंद रहेगा, ताकि किसी तरह की दिक्‍कत न हो. वैसे तो NOTAM कई वजहों के लिए जारी किया जाता है, लेकिन आमतौर पर मिसाइल ट्रायल के लिए नोटिस टू एयरमेन इश्‍यू किया जाता है. यही वजह है कि भारत द्वारा किसी मिसाइल के परीक्षण किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top