भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से की थी वसूली:कर्नल चला रहा था...




आरोप : दानापुर में भर्ती के दौरान युवकों से मिला था आरके सिंह
सेना में नौकरी पाने का सपना दिखाकर झारखंड और बिहार के सात युवकों से 31 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को सेना का कर्नल आरके सिंह बताने वाले एक व्यक्ति ने धनबाद के हीरापुर निवासी प्रभाकर वर्णवाल से तीन लाख रुपए ले लिए। पांच साल बीत गए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। ठगी का एहसास होने पर प्रभाकर ने आरोपी से रकम लौटाने की मांग की, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। इसके बाद पीड़ित ने रांची सैन्य बेस के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पूर्वी कमांड की मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी से उसकी मुलाकात बिहार के दानापुर छावनी में आयोजित सेना भर्ती रैली के दौरान हुई थी। वह सेना की वर्दी में था। उसने युवकों से कहा था कि रैली के जरिए बहाली नहीं हुई तो नौकरी पाने के दूसरे रास्ते भी हैं। सुधीर पासवान को सुधीर सिंह बनाकर फर्जी दस्तावेज पर कराया था सेना में भर्ती सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरके सिंह ने आठ लाख रुपए लेकर सुधीर पासवान को सुधीर सिंह के नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती कराया था। पठानकोट में तैनाती के दौरान दो पत्नियों के बीच हुए विवाद के बाद उसके गलत नाम और फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने का खुलासा हुआ। इसके बाद उसका कोर्ट मार्शल किया गया और उसे सेना की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top