Last Updated:
YS Sharmila News: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष YS शर्मिला और उनकी मां YS विजयलक्ष्मी को रविवार को बेंगलुरु के येलहंका स्थित बंगले पर जाने से पुलिस ने रोक दिया. इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी का परिवार रहता है. संपत्ति के मालिकाना हक और वहां प्रवेश को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. पुलिस ने कोर्ट के अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए शर्मिला और उनके परिवार को बंगले में जाने की अनुमति नहीं दी.
बेंगलुरु में जगन रेड्डी के बंगले पर जाने से रोकी गईं YS शर्मिला, मां विजयलक्ष्मी भी साथ थीं. (PTI)
YS Sharmila News: संपत्ति के मालिकाना हक और वहां जाने के अधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच बेंगलुरु पुलिस ने वाईएस शर्मिला और उनकी मां वाईएस विजयलक्ष्मी को येलाहांका स्थित उस बंगले में जाने से रोक दिया. यह वही जगह है जहां आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का परिवार रहता है. जी हां, बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को अदालती आदेश का हवाला देकर आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला को यहां येलहंका स्थित उनके आवास पर जाने से रोक दिया. इस आदेश में उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोकने का निर्देश दिया गया है. शर्मिला को शहर के एयर फोर्स चौराहे पर रोका गया. वह अपनी मां के साथ पहुंची थीं.
पुलिस उपायुक्त जी के मिथुन कुमार ने कहा, ‘अदालत का एक आदेश है, जिसमें स्थायी निषेधाज्ञा जारी की गई है कि वह वहां नहीं जा सकतीं. आदेश दिखाए जाने के बाद वह वहां से चली गईं.’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने शर्मिला को अदालत के आदेश के बारे में समझाया और उन्हें आगे जाने से रोक दिया. हालांकि, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों से इस कार्रवाई पर सवाल किया.
अमरावती में जारी एक बयान में पार्टी ने कहा, ‘बेंगलुरु में एयर फोर्स चौरहा पर पुलिस ने एपीसीसी अध्यक्ष वाई एस शर्मिला रेड्डी को रोक दिया. पुलिस ने उन्हें येलहंका स्थित आवास पर जाने से रोक दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस से पूछा कि अपने आवास पर जाने में क्या गलत है.’ सूत्रों के अनुसार, देवनहल्ली के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश की अदालत ने 21 नवंबर को एक अंतरिम निषेधाज्ञा जारी कर शर्मिला, उनके परिवार के सदस्यों, एजेंटों, प्रतिनिधियों और उनकी ओर से काम करने वाले अन्य लोगों को संपत्ति पर सिलिकॉन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के कब्जे में हस्तक्षेप करने से रोक दिया था.
यह निषेधाज्ञा सिलिकॉन बिल्डर्स की ओर से दायर एक मुकदमे के बाद जारी की गई. कंपनी ने दावा किया था कि वह पट्टा समझौते के तहत कानूनी रूप से संपत्ति पर काबिज है और शर्मिला और उनकी ओर से काम करने वाले लोग उसके कब्जे में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे थे.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…