भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, जमशेदपुर में ली अंतिम...


Last Updated:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह कई महीनों से बीमार थीं. उनके निधन पर JMM, BJP और कांग्रेस के नेताओं ने दुख जताया.

झारखंडः पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, जमशेदपुर में ली अंतिम सांसZoom

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया.

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह पिछले कई महीनों से बीमार थीं. उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है. झारखंड के राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है. मां के निधन के बाद अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. आज दोपहर 1 बजे उनके पार्थिव शरीर को आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह ले जाया जाएगा. वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

JMM ने जताया दुख, कहा- मां को खोने का दर्द हम समझते हैं
अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी दुख जताया है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक मां का दुनिया से चले जाना किसी बेटे के लिए कितना बड़ा दुख होता है. इसे JMM परिवार हाल में ही महसूस कर चुका है. उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी ने भी अपनी गुरुमाता को खोया है. ऐसे में अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के दर्द को समझ सकते हैं. मनोज पांडे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस मुश्किल समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति मिले.

BJP ने कहा- श्रवण कुमार की तरह मां की सेवा करते थे अर्जुन मुंडा
BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी मां लंबे समय से बीमार थीं. अर्जुन मुंडा श्रवण कुमार की तरह उनकी सेवा कर रहे थे. उनके जाने से सभी दुखी हैं. अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर कांग्रेस की ओर से भी शोक जताया गया है. कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top