पलामूः ठंड का मौसम शुरू होते ही शरीर को गर्म रखने, सर्दी-खांसी से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं. च्यवनप्राश भी इन्हीं में से एक है, जिसका सेवन लोग सर्दियों में खास तौर पर करते हैं. लेकिन पलामू में अब पारंपरिक च्यवनप्राश से अलग एक खास तरह का मुलेठी च्यवनप्राश तैयार किया जा रहा है, जिसे बनाने में शहद, मुलेठी और खजूर जैसे प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है.
दरअसल, पलामू जिले के आयुर्वेद के जानकार शिव कुमार पांडे ने इसे तैयार किया है. उनका दावा है कि यह मिश्रण गले, कंठ और पाचन से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी हो सकता है और सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है. शिव कुमार पांडे पलामू में कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियां और स्वास्थ्य से जुड़े खाद्य उत्पाद तैयार करते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने मुलेठी च्यवनप्राश विकसित किया है.
इन चीजों का होता इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि इस च्यवनप्राश को तैयार करने में दालचीनी के शहद, मुलेठी के शहद और खजूर का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी तैयारी कोई तत्काल होने वाली प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसे तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगता है. लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया के बाद यह मिश्रण तैयार होता है, जिसे वह खास तौर पर ठंड के मौसम में उपयोगी बताते हैं.
आगे कहा कि मुलेठी च्यवनप्राश का सेवन गले की खराश, कंठ संबंधी परेशानी, सर्दी-खांसी और दमा जैसी समस्याओं में सहायक हो सकता है. इसके अलावा इसे पाचन के लिए उपयोगी, शरीर को ताकत देने वाला और रक्तवर्धक भी बताया गया है. शिव कुमार पांडे का दावा है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी है. वह इसे गठिया से जुड़ी परेशानी और शरीर में चर्बी कम करने में भी उपयोगी है.
रोजाना मात्र 2 ग्राम लें
उन्होंने कहा कि इसका सेवन रोजाना करीब दो ग्राम मात्रा लेने की सलाह दी है. कम मात्रा में नियमित इस्तेमाल से इसका लाभ मिल सकता है. खास तौर पर सर्दियों में गले और स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से इसे तैयार किया गया है. बाजार में मिलने वाले सामान्य च्यवनप्राश से अलग सामग्री और बनाने की लंबी प्रक्रिया इसकी खासियत है.
उन्होंने कहा कहा कि मुलेठी च्यवनप्राश 75 ग्राम के पैक में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 450 रुपये रखी गई है. इसे शिव कुमार पांडे से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. पलामू में आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रति बढ़ती रुचि के बीच यह स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया एक खास उत्पाद है. अधिक जानकारी के लिए 8789101495 पर सम्पर्क कर सकते है.
नोट: यह उत्पाद निर्माता के दावों पर आधारित विवरण है. दमा, गठिया, रक्त संबंधी समस्या या अन्य बीमारी के उपचार के लिए चिकित्सकीय सलाह को प्राथमिकता दें.