भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निःशुल्क स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर में 40 लोग हुए लाभान्वित



लोहरदगा| जिला सेवा भारती के द्वारा रविवार को चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के पास 232वें निःशुल्क स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी व मुकेश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, श्रद्धासुमन अर्पित कर, वंदे मातरम् व भारत माता की जयघोष के साथ किया गया। शिविर में कुल 40 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। वहीं हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही अन्य जटिल पैथोलॉजिकल जांचें लागत मूल्य पर कराई गईं। वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण होने पर स्वास्थ्य जांच कराएं। दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top