भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी निकाय चुनाव वोटर लिस्ट PIL खारिज की.


होमताजा खबरदेश

ये वोटर का पर्सनल…SC में निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में सुधार वाली याचिका खारिज

Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि वोटर लिस्ट में सुधार का अधिकार व्यक्तिगत है और निकाय चुनावों के नियम अलग होते हैं.

ख़बरें फटाफट

ये वोटर का पर्सनल...SC में निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में सुधार वाली याचिका खारिजZoom

सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में सुधार की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की नगरपालिका चुनावों की मतदाता सूची में मकान नंबरों की कथित गड़बड़ी को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है. याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची में मकानों के नंबर बदल गए हैं, शिकायतों और प्रतिवेदनों पर कार्रवाई नहीं हुई है. याचिकाकर्ता ने नगरपालिका मतदाता सूची को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मतदाता सूची के अनुरूप करने की मांग भी की थी.

वोटर लिस्ट में सुधार का अधिकार व्यक्तिगत

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी की कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को ठीक कराने का अधिकार संबंधित व्यक्तिगत मतदाता का है. पीठ ने कहा कि आमतौर पर इस तरह के व्यक्तिगत अधिकार को सामूहिक रूप से जनहित याचिका के जरिए नहीं उठाया जा सकता.

नगरपालिका मतदाता सूची के अपने नियम

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नगरपालिका चुनावों की मतदाता सूची अपने अलग नियमों के तहत संचालित होती है. पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता के मकान नंबर या मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरण में गड़बड़ी है, तो वह संबंधित सक्षम चुनाव प्राधिकरण के समक्ष सुधार के लिए आवेदन कर सकता है.

याचिकाकर्ता की क्या थी मांग?

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि मतदाता सूची में मकान नंबर बदल गए हैं. इस संबंध में दिए गए प्रतिवेदन और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई. नगरपालिका चुनावों की मतदाता सूची को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची के अनुरूप किया जाना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची में सुधार के व्यक्तिगत अधिकार और नगरपालिका चुनावों के अलग नियमों का हवाला देते हुए पीएलआई खारिज कर दी.

About the Author

संतोष कुमार

पत्रकारिता की दुनिया में करीब 23 साल का अनुभव. देश-दुनिया से लेकर कारोबार तक की खबरों पर लगातार नजर. खबर को सिर्फ सूचना के तौर पर नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी और उसके असर के साथ समझने की कोशिश. यही पहचान है…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top