भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कहानी-किस्सों से रोचक बनेगी पढ़ाई, शिक्षकों ने सीखे शिक्षण के नए गुर



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बच्चों के लिए पढ़ाई को रोचक, सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीपीएस, बोकारो में सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र, पटना की ओर से क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की गई। स्टोरीटेलिंग एज अ पेडागॉजी विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में कहानी कहने की कला को शिक्षण का प्रभावी माध्यम बनाकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के तरीके बताए गए। रिसोर्स पर्सन जीजीपीएस, चास के वरिष्ठ शिक्षक अनुप दमियन जॉन और डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-12 के वरीय शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि कहानियां सीखने की प्रक्रिया को सहज और प्रभावशाली बनाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों का विषयों से जुड़ाव बढ़ता है और संवाद कौशल में निखार आता है। वहीं, अनुप दमियन जॉन ने कहा कि रोचक कहानियां बच्चों में जिज्ञासा जगाने के साथ उनकी आलोचनात्मक सोच को मजबूत करती हैं। शिक्षकों को बताया गया कि किस प्रकार गणित को पहेली, विज्ञान को रोचक कथा और व्याकरण को खेल के माध्यम से पढ़ा सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top