![]()
बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी में सोमवार को एएसआई इमानुअल बास्की का शव उनके क्वार्टर में मिला। वह बोकारो पुलिस लाइन में तैनात थे और गोड्डा के रहने वाले थे।
.
क्वार्टर नंबर 045 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची, जहां बास्की का शव मिला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।