![]()
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को रांची के देवनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक हलकों के साथ-साथ उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता का माहौल है। हालांकि, परिजनों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य पर रख रही नजर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कड़िया मुंडा का इलाज पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि की देखरेख में चल रहा है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके पुत्र जगन्नाथ मुंडा ने बताया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल लाया गया है। जांच के दौरान शरीर में सोडियम का स्तर सामान्य से थोड़ा कम पाया गया है। कड़िया मुंडा के साथ अस्पताल में पुत्र और पुत्री मौजूद फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और चिकित्सक आवश्यक निगरानी रख रहे हैं। अस्पताल में उनके साथ पुत्र जगन्नाथ मुंडा और पुत्री हेसेल मौजूद हैं। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चिंता न करने की बात कही है, साथ ही समर्थकों और शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने की अपील की है।
Source link