भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेसी बोस की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण:झामुमो जिला अध्यक्ष बोले- उनके...




गिरिडीह में सर जेसी बोस मेमोरियल सोसायटी ने वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बसु की 89वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह और सोसायटी के सदस्यों ने जेसी बोस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विज्ञान भवन में लगी आचार्य बसु की प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाए गए। इस दौरान लोगों ने ‘जेसी बोस अमर रहें’ के नारे लगाए। कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहा कि आचार्य जगदीश चंद्र बसु का अंतिम समय गिरिडीह में बीता था। उनके नाम पर कई संस्थाएं चल रही हैं, यह जिले के लिए गौरव की बात है। संजय सिंह ने कहा कि सर जेसी बोस के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयास से विश्वविद्यालय बनाने की पहल हुई और राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और प्रबंधन की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में हाईकोर्ट ने आचार्य जगदीश चंद्र बसु की बंद तिजोरी खोलने का आदेश दिया है। अब लोगों को उत्सुकता है कि तिजोरी से क्या-क्या सामने आएगा। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि दी और सोसायटी के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य स्मारक को सहेजने और उसका महत्व बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार, सचिव रितेश सराक, संयुक्त सचिव रामजी यादव, वरिष्ठ सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, शंकर पांडेय, टुन्ना सिंह, अनन्या निशु, दशरथ प्रसाद और योगेश्वर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई द्वारा भी जे.सी. बोस चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही संग्रहालय स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top