भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में कार-ट्रक की टक्कर; जिंदा जला ट्रक चालक:राउरकेला से अलीगढ़ सरिया...




गुमला-पालकोट-सिमडेगा सड़क पर कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप देर रात करीब 12:30 बजे कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। बिजली के संपर्क में आने के बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। ट्रक चालक के केबिन में फंसे रहने के कारण उसकी जलकर मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानेदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पूरा ट्रक आग की चपेट में था। अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। राउरकेला से अलीगढ़ सरिया लेकर जा रहा था ट्रक दूसरे ट्रक के चालक अंकुश कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की पहचान नंबर ET 8239 के रूप में की। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक पंकज कुमार लवली लालकोट, हाथरस जिले का रहने वाला था। वह राउरकेला से सरिया लेकर अलीगढ़ जा रहा था। अंकुश कुमार के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रही कार में तीन लोग सवार थे। कार को बचाने की कोशिश में ट्रक की उससे टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। बिजली के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल से चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार सवार एक की मौत, दो की हालत गंभीर दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर OD 14K 1236 बताया गया है। कार गुमला से सिमडेगा की ओर जा रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल तीनों लोगों में से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। मृतक और दोनों घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान और अन्य जानकारी जुटाने में लगी है। इस तरह हादसे में ट्रक चालक और कार सवार एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कार के दो अन्य सवार घायल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों-घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top