भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिमी सिंहभूम के बिंजो गांव में घुसा हाथियों का झुंड:ग्रामीणों ने टॉर्च,...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड में जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ है। पिछले सात दिनों से हाथियों का झुंड बिंजो ग्राम पंचायत के मेरालीकीर टोला और आसपास के गांवों में घूम रहा है। सोमवार रात झुंड बिंजो गांव में घुस आया। हाथियों की आहट मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गये। उन्होंने टॉर्च और अन्य रोशनी के साधनों से हाथियों को भगाने की कोशिश की। इस दौरान पटाखे जलाये और शोर मचाया। ग्रामीण देर रात तक हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। घर तोड़कर अनाज और खाद्य सामग्री खायी ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार रात हाथियों ने मेरालीकीर टोला में जमकर उत्पात मचाया था। झुंड ने खेतों में तैयार फसल रौंद दी थी। इसके अलावा कमल सिंह के मकान को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज व अन्य खाद्य सामग्री खा गये। हाथियों के आने की आहट मिलते ही परिवार के सदस्य घर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर छिप गये थे। इससे उनकी जान बच गयी। शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण इलाके में लगातार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खेतों और आसपास के रास्तों पर भी आवाजाही को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। हाथियों के झुंड के गांवों की ओर आने से ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान की आशंका सता रही है। वन विभाग से निगरानी और मुआवजे की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में हाथियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है। साथ ही झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों की सुरक्षा के साथ खेती-बाड़ी पर भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top