भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लाखों का पैकेज छोड़ कश्मीरी फैब्रिक से शुरू किया बिजनेस, रांची की...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की मीनू बीटेक और एमटेक कर चुकी हैं. इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी कर चुकी हैं. जहां पर लाखों का पैकेज पाती थी. फिर इसके बाद शादी हो गई और नौकरी छोड़नी पड़ी, लेकिन डिजाइनिंग में बहुत मन था और कश्मीरी फैब्रिक से हमेशा प्यार करती थी. ऐसे में उन्होंने इसका बिजनेस शुरू कर दिया. आज वह 2 साल से इसपर काम कर रही हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

मीनू ने लोकल 18 की टीम को बताया कि उन्होंने कश्मीरी फैब्रिक में कई डिजाइनर क्लॉथ उतारे. एक से बढ़कर एक कलेक्शन हैं. यह काम वह अपने घर से ही कर रही हैं. उनकी अपनी वेबसाइट है. जहां से ऑल ओवर इंडिया से आर्डर आते हैं. उनके खुद के ब्रांड का नाम ‘समायरा है और 2 साल से वह यहां पर काम कर रही हैं.

मीनू ने बताया कि कश्मीरी फैब्रिक इसलिए चुना. क्योंकि ऐसा उन्हें कहीं और और कुछ और देखने को नहीं मिलता है. इसकी खूबसूरती इसके हाथ का काम, इसकी कलाकारी सब कुछ काफी खूबसूरत और रॉयल होती है. उनके पास आपको कोट देखने को मिलेंगे, जिसमें नीडल वर्क है, जिसे सुजनी आर्ट भी कहते है.

इसके अलावा उनके पास काफ्तान है, साड़ियां हैं, जिसपर पूरा हाथ से काम किया जाता है.ऐसा हैंड वर्क है कि आप देखेंगे तो आपको लगेगा कि हां इस चीज पर किसी ने मेहनत की है. खूबसूरत कुर्ती, समर स्पेशल कुर्ती, रॉयल कोट, मैक्सी ड्रेस. यह सारी चीज आपको देखने को मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह यूनिक इसलिए है, क्योंकि कश्मीरी में आपको इतनी सारी चीज और इतनी डिजाइनर वैरायटी देखने को नहीं मिलती है. सिर्फ शॉल या फिर कुर्ती जैसी चीज देखने को मिलती है. सबसे पहले उन्होंने घर से ही चार-पांच पीस से बनाना शुरू किया और उनके एक फ्रेंड को दिया.

तब उसने बताया जब तुम्हारा काम इतना शानदार है, तो इसे दुनिया को भी बताओ और वही से मोटिवेशन मिला और उन्होंने यह काम शुरू कर दिया. आज उनके पेटेंट कस्टमर है. एक बार जो आता है. वह कम से कम चार-पांच 4-5 पीस लेकर जाते हैं और उससे कमाई भी अच्छी हो रही है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top