![]()
चतरा के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टील के केन में अफीम ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 80 ग्राम गीली अफीम मिली, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव निवासी देवराज यादव के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शेरेगड्डा नाला के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्टील के केन में अफीम लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के बाद SDPO के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया गया। टीम ने शेरेगड्डा नाला के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पिता भी अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं तलाशी में स्टील के केन से 1.080 किलोग्राम अफीम मिली। इनपुट के मुताबिक, आरोपी के पिता भी अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसका पूरा परिवार इस धंधे से जुड़ा है और उसके पिता भी पूर्व में अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।
Source link