भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोमो नहीं, सिक्किम के ‘बाओ’ के दीवाने हुए बोकारो वाले, 10वीं के...


Last Updated:

Bokaro Famous Bao Shop: बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सिटी पार्क के पास 10वीं के छात्र अभिषेक ने सिक्किम की प्रसिद्ध डिश बाओ का स्टॉल लगाया है. उनके इस स्टॉल पर वेज और नॉनवेज बाओ लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इससे वे अच्छी कमाई कर रहे हैं और परिवार को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और बोकारो में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सिक्किम में लोकप्रिय खास डिश बाओ का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सिटी पार्क के सामने अभिषेक का स्टॉल इन दिनों इस खास डिश को लेकर चर्चा में है और दूर-दूर से लोग इसका स्वाद चखने पहुंच रहे हैं. ये मूल रूप से चीन की डिश है जिसे बाओजी कहते हैं पर सिक्किम में भी खूब बनाई-खाई जाती है.

भाभी से मिली बाओ बनाने की प्रेरणा
अभिषेक ने खास बातचीत में बताया कि उनके पड़ोस की एक भाभी सिक्किम घूमने गई थीं. वहां से लौटने के बाद उन्होंने घर पर बाओ बनाया था. अभिषेक को जब इसे खाने का मौका मिला, तो इसका स्वाद उन्हें काफी पसंद आया. इसके बाद उनके मन में विचार आया कि क्यों न इस खास डिश को अपने मोमोज स्टॉल पर भी शुरू किया जाए. उन्होंने बाओ बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे यह लोगों की पसंद बन गया. अभिषेक स्टॉल पर वेज और नॉनवेज दो तरह के बाओ तैयार करते हैं. वेज बाओ की कीमत 35 रुपये और चिकन से तैयार नॉनवेज बाओ की कीमत 40 रुपये है.

इस तरह तैयार होता है सिक्किम का पारंपरिक बाओ
बाओ बनाने की रेसिपी साझा करते हुए अभिषेक ने कहा कि सबसे पहले मैदा में बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी और यीस्ट मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें गुनगुना पानी, दूध और तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ लिया जाता है. तैयार आटे को करीब डेढ़ घंटे तक ढककर फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है.

इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लिया जाता है. इनमें चिकन या सब्जियों की फिलिंग भरकर गोल आकार दिया जाता है. अंत में इन्हें हल्के गर्म पानी की भाप में करीब 15 मिनट तक पकाया जाता है और ग्राहकों को परोस दिया जाता है.

रोजाना 60 से 70 पीस की खपत
अभिषेक के मुताबिक, उनके स्टॉल पर रोजाना करीब 60 से 70 पीस बाओ की खपत हो जाती है. इसके अलावा वह मोमोज की बिक्री भी करते हैं. वहीं, उनके स्टॉल का संचालन दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक होता है. अभिषेक कक्षा दसवीं में हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्टॉल भी चलाते हैं.

उन्होंने बताया कि इससे पहले वह एक मोबाइल दुकान में काम करते थे, लेकिन वहां अधिक समय देने के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी. ऐसे में उन्होंने मोमोज और बाओ का स्टॉल शुरू किया, जिससे उन्हें पढ़ाई और काम दोनों के लिए समय मिल जाता है. इस काम से वह अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ पढ़ाई का खर्च भी निकाल रहे हैं.

अभिषेक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था. वहीं, उनकी मां भी घरों में काम करके परिवार का सहयोग करती हैं. ऐसे में अभिषेक अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाने में भी योगदान दे रहे हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top