भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ : विधायक




चंदनकियारी | चंदनकियारी में सोमवार को रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह रबी खेत बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक उमाकांत रजक के साथ बीडीओ अजय कुमार वर्मा व प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि सरकार जिस उद्देश्य के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारती है, उसका शत-प्रतिशत लाभ आम जनता और किसानों तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका लाभ जरूरतमंद किसानों को मिले। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में योजनाएं केवल कागज-कलम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब कार्यालय में बैठकर योजनाओं का संचालन करने का समय नहीं है। कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों के बीच समय पर खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बुआई के समय किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि किसान कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं को समझना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top