भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाता-चाईबासा मार्ग पर ट्रेलर व कार में भिड़ंत; सात घायल, 4 गंभीर




भास्कर न्यूज| राजनगर/सरायकेला हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर बागरायसाई के तीखे मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब छह बजे जेसीबी लदे ट्रेलर और आरटिगा कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सात युवक घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायल सरायकेला के निवासी हैं। टक्कर से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे के बाद कार चालक स्टीयरिंग में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान कार चालक सुमित कुमार कामिला (30), शिवा नायक (21), रौनक दास (19), रंजन सिंहदेव (29), चंदन सिंहदेव (27), विवेक राणा (23) और अभिषेक प्रमाणिक (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरटिगा कार (जेएच-05-सीएम-2355) में सवार सभी सात युवक सरायकेला से हेंसल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बागरायसाई के तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी लदे ट्रेलर (जेएच-05-डीडब्ल्यू-1 929) से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। सोमवार सुबह किसी काम से सात दोस्त सरायकेला से हेंसल की ओर निकले थे। इसी दौरान बागरायसाई के तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे जेसीबी लदे ट्रेलर से उनकी कार टकरा गई। 108 एंबुलेंस नहीं मिली, ऑटो व पुलिस गाड़ी से पहुंचाए गए घायल दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी। घायलों को ऑटो और पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top