भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ओटीटी के दौर में भी रंगमंच का जादू बरकरार, नाटक ने छोड़ी...




कलाकारों ने नाटक में दी बेहतरीन कला की प्रस्तुति नाटक में राजेश की भूमिका के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी सुनील मोहन ठाकुर ने निभाई। माला के किरदार में पूनम शैव्या और सास की भूमिका में पूनम चौधरी ने शानदार अभिनय किया। विवेकानंद झा ने ज्योतिषी, आशुतोष झा ने मुकेश, गिरिजानंद मिश्र ने नौकर और रमण कुमार ठाकुर ने चिकित्सक की भूमिका निभाई। बटोही कुमार ने प्रस्तुति का सूत्रधार संभाला। पार्श्व संगीत शारदा झा और उमेश झा, पार्श्वगीत चंद्रकांत मिश्र, प्रकाश व्यवस्था अंकिता झा तथा मंच सज्जा गोविन्द झा और अविनाश झा ने की। सिटी रिपोर्टर | बोकारो ओटीटी प्लेटफॉर्म और बड़े पर्दे पर आधुनिक तकनीक व वीएफएक्स के बढ़ते प्रभाव के बीच भी लाइव थिएटर का आकर्षण बरकरार है। इसका जीवंत उदाहरण बोकारो में देखने को मिला, जहां मिथिला सांस्कृतिक परिषद पिछले चार दशक से अधिक समय से मैथिली भाषा, साहित्य और रंगमंच की परंपरा को सहेजने में जुटी है। इसी कड़ी में 59वें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के दौरान परिषद के कलाकारों ने सुप्रसिद्ध नाटककार महेंद्र मलंगिया रचित मैथिली नाटक ‘एक कमल नोर में’ का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक ने दर्शकों को भावुक करने के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सोचने को भी मजबूर किया। नाटक की कहानी राजेश और माला के पारिवारिक जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। चिकित्सकीय कारणों से संतान सुख नहीं मिलने पर माला को परिवार में ताने और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। अंधविश्वास में फंसी सास एक छलिया ज्योतिषी के बहकावे में आकर परिवार में दरार पैदा कर देती है। पत्नी से बिछड़ने और मित्र से संबंध टूटने के बाद राजेश नशे की गिरफ्त में चला जाता है। कहानी में उस समय सकारात्मक मोड़ आता है। नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top