गौरव झा/रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है. रांची नगर निगम ने शहर के 45 हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है. निगम ने सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर अपना संचालन बंद करने और भवन से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है. इस कार्रवाई से शहर के कोचिंग संचालकों और संस्थान प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.
रांची नगर निगम ने साफ कहा है कि संबंधित संस्थानों को स्वीकृत भवन प्लान और संस्थान चलाने से जुड़े सभी जरूरी कानूनी दस्तावेज निगम के सामने प्रस्तुत करने होंगे. यदि निर्धारित समय के भीतर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी.
24 घंटे में बंद करना होगा संचालन
रांची नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अपना संचालन बंद करें. इसके साथ ही भवन का स्वीकृत नक्शा और संस्थान संचालन से संबंधित सभी जरूरी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करें. बता दें कि नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य भवनों के स्वीकृत उपयोग और संस्थानों के संचालन से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. अब संबंधित संस्थानों को तय समय के भीतर निगम के निर्देशों का पालन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है.
लालपुर और ईस्ट जेल रोड के संस्थान भी सूची में शामिल
नगर निगम की ओर से जारी 45 संस्थानों की सूची में लालपुर, हरिओम टावर, ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और थड़पखना इलाके के कई संस्थान शामिल हैं. इस सूची में FIITJEE, Vision IAS, Career Point, Vinay IAS Academy, Udaan IAS Academy, Newton Tutorials, GS Nexus, BSC Academy और कई अन्य कोचिंग संस्थानों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कई लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर और प्ले स्कूल को भी नोटिस जारी किया गया है.
इन 45 संस्थानों को जारी हुआ अंतिम नोटिस
नगर निगम की ओर से नोटिस पाने वाले संस्थानों की पूरी सूची इस प्रकार है Cadd Design Skool – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स लालपुर, Sky Tech Aviation – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स लालपुर, FIITJEE – हरिओम टावर लालपुर, Newton Tutorials – हरिओम टावर लालपुर, Mentur Eduserv – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, Bhanwar Rathod Design Studio – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स लालपुर, Aim Entrance Institute हरिओम टावर, E-World Computer Classes, हरिओम टावर, GS NEXUS हरिओम टावर, The Science Era हरिओम टावर, Career Point – हरिओम टावर, Maadhavi Results Knowledge – हरिओम टावर, BSC Academy – हरिओम टावर, Vinay IAS Academy – हरिओम टावर, Poddar Commerce Academy – हरिओम टावर, Santech Computer Education Center हरिओम टावर शामिल हैं.
इसके अलावा Upto Date Coaching हरिओम टावर, Alpine Infotech – हरिओम टावर, KD Library – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, Success Hub – हरिओम टावर, Raw Defence – हरिओम टावर, Vision IAS – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, Eternal Career Classes – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, Chaitanya Academy -हरिओम टावर, Emphasis – हरिओम टावर, Samarth Academy -हरिओम टावर, Success Mantra – ईस्ट जेल रोड, Little Krishna Play School – ईस्ट जेल रोड, The Learner’s Hub – ईस्ट जेल रोड, Sarthak Library – ईस्ट जेल रोड.
वहीं, Lakshya Library – ईस्ट जेल रोड,Sanjay Maths – ईस्ट जेल रोड, Udaan IAS Academy – ईस्ट जेल रोड, E. Parishram Tutorials – ईस्ट जेल रोड, Insight Library – ईस्ट जेल रोड, Bhavisya Bharti – सर्कुलर रोड, Prerna Institute – ईस्ट जेल रोड, Exam Fighter – न्यू बरियातू टोली थड़पखना, VMS Library – ईस्ट जेल रोड, Prasad & Vinayakam Library – ईस्ट जेल रोडExcelnsee IAS – ईस्ट जेल रोडMeta Vision Academy – ईस्ट जेल रोड, Parfect Tutorial – ईस्ट जेल रोड, RC Defence Academy -लालपुर, Yoddha Defence Academy ईस्ट जेल रोड.
सीलिंग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रांची नगर निगम के इस फैसले के बाद संबंधित हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. खासकर लालपुर और ईस्ट जेल रोड जैसे इलाकों में कई शिक्षण संस्थान और लाइब्रेरी संचालित हैं. यदि संस्थान निर्धारित समय में जरूरी कागजात जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें सील किया जा सकता है. फिलहाल सभी की नजर नगर निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी है. अब देखना होगा कि संबंधित संस्थान निगम के निर्देशों का पालन करते हैं या फिर आने वाले समय में सीलिंग की कार्रवाई देखने को मिलेगी.