![]()
हजारीबाग के उपकार होटल में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान गोलीबारी में अर्णव सिंह की मौत हो गई और अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। मृतक की पहचान हुरहुरू स्थित बाबा पथ निवासी अर्णव सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। बारात चतरा से आई थी हजारीबाग शादी समारोह के साथ होटल में संगीत कार्यक्रम भी था। बारात चतरा जिले के सिमरिया से आई थी। जानकारी के मुताबिक, द्वारपूजा की रस्म के दौरान बाराती और सराती पक्ष के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। विवाद मारपीट तक पहुंचा और फिर गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से अर्णव और अंकित घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अर्णव की मौत हो गई। शादी के निमंत्रण पर भाई गया था होटल: भाई गोली चलाने का आरोप बारातियों पर लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई विक्रम ने बताया कि उनके घर के पास शादी समारोह था और परिवार को निमंत्रण मिला था। इसलिए अर्णव होटल गया था। विक्रम के मुताबिक, वहां विवाद के दौरान उनके भाई को गोली मार दी गई। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग समाजसेवी राजकुमार सोनी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इधर, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link