Last Updated:
छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर लौटते भारतीय सेना के जवान और उनकी नन्ही बेटी के बीच भावुक विदाई का पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिता को सामान लेते निकलता देख पहले चुप-चाप पिता को निहारती है. फिर नन्हे कदमों से उनके पीछे दौड़ पड़ती है.
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सुबह का वक्त, कंधे पर टंगा भारी-भरकम बैग और हाथ में सामान. एक जवान का ड्यूटी पर लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. छुट्टियां खत्म होने के बाद जब फौजी अपने घर से निकला तो पीछे छूट गई अपनों की नम आंखे. नन्हीं बच्ची को शायद अभी देश सेवा और सरहद की जिम्मेदारी की समझ ना हो लेकिन उसे इतना जरूर पता है कि उसके पापा दूर जा रहे हैं. पहले वो खामोशी से उन्हें देखती है. फिर जैसे ही पिता आगे बढ़ते हैं तो उसके नन्हे कदम खुद ब खुद सड़क पर दौड़ पड़ते हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
पापा को जाता देख खुद को रोक नहीं पाई बच्ची
वीडियो में सुबह के समय एक आर्मी जवान अपने क्वार्टर से बाहर निकलता दिखाई देता है. उसके कंधे पर बड़ा बैग है और हाथ में भी सामान है. पास खड़ी एक महिला बच्ची से कहती है, ‘बाय कर दो पापा को.’ गर्म कपड़े और ऊनी टोपी पहने बच्ची कुछ देर तक पिता को जाते हुए देखती रहती है. जवान अपना सामान लेकर गाड़ी की तरफ बढ़ता है. तभी बच्ची अचानक उसके पीछे दौड़ने लगती है. वह अपने छोटे-छोटे कदमों से सड़क पर पिता तक पहुंचने की कोशिश करती है. जवान भी पीछे मुड़कर अपनी बेटी को देखता है. उस वक्त बच्ची की नजरें सिर्फ अपने पापा पर टिकी हैं. वीडियो का यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर रहा है.
फौजी परिवारों के लिए आसान नहीं होती विदाई
सेना में नौकरी करने वाले जवानों को अक्सर परिवार से दूर रहना पड़ता है. छुट्टियां खत्म होने पर उन्हें वापस अपनी तैनाती पर लौटना होता है. बच्चों के लिए यह समझना आसान नहीं होता कि उनके पिता अचानक उन्हें छोड़कर क्यों जा रहे हैं. ऐसी विदाई फौजी परिवारों के लिए भी आसान नहीं होती. जवान जहां देश की जिम्मेदारी निभाने निकलता है, वहीं परिवार उसके लौटने का इंतजार करता है.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…