भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : सभी प्रखंडों में जनकल्याणकारी व जागरूकता कार्यक्रम...



लोहरदगा|झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। वहीं आपूर्ति विभाग द्वारा जनवितरण प्रणाली की दुकानों में सोना-सोबरन धोती-लुंगी-साड़ी वितरण योजना के तहत पात्र लाभुकों के बीच धोती, लुंगी एवं साड़ी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवाडीह पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर तथा सीएचसी किस्को में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिन केंद्रों में अभी तक समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं बाघी में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, लोहरदगा इकाई द्वारा जिले के सभी सात प्रखंडों में जनकल्याणकारी व आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सखी मंडल की महिलाओं को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उद्यमिता को प्रोत्साहित किया गया। सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top