भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Andhra Pradesh Revenue Growth: 18.7% उछाल के साथ 74,342 करोड़ की कमाई,...


अमरावती: आंध्र प्रदेश के सरकारी खजाने की सेहत में इस वित्त वर्ष मजबूत सुधार दिखा है. राज्य का कुल रेवेन्यू कलेक्शन 18.7 प्रतिशत बढ़कर 74,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसमें स्पेशल मार्जिन की राशि भी शामिल है. पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले सरकार ने 11,738 करोड़ रुपये ज्यादा जुटाए हैं. राज्य ने 23 नवंबर तक 1,27,506 करोड़ रुपये के सालाना लक्ष्य का 58 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है. मंगलवार को सचिवालय में रेवेन्यू से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक हुई. मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने आंकड़ों का जायजा लिया. उन्होंने अफसरों से साफ कह दिया कि आम लोगों पर नया टैक्स लगाए बिना कमाई की यह रफ्तार आगे भी बनी रहनी चाहिए. सरकार अब टैक्स चोरी रोकने और वसूली बढ़ाने के लिए एआई तकनीक का दायरा बढ़ा रही है.

बिना नया टैक्स लगाए कमाई बढ़ाने का सीएम नायडू का क्या प्लान है?

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागों के कामकाज का सीधा रोडमैप रखा. नायडू ने कहा, ‘सभी विभागों को पारदर्शिता, तकनीक आधारित प्रशासन और रेवेन्यू लीकेज रोकने के उपायों से कमाई बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विकास कार्यक्रमों का असर सरकारी रेवेन्यू की बढ़त में दिखना चाहिए. हर विभाग साफ लक्ष्य तय कर काम करे और असरदार मॉनिटरिंग से बेहतर प्रदर्शन पक्का करे’.

टैक्स और नॉन-टैक्स कमाई के आंकड़ों में सबसे बड़ी छलांग कहां लगी?

अफसरों ने बैठक में टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू का पूरा हिसाब पेश किया. टैक्स से होने वाली कमाई 10,104 करोड़ रुपये बढ़ गई है. पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 53,692 करोड़ रुपये था. इस बार यह बढ़कर 63,796 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. प्रतिशत के हिसाब से टैक्स कलेक्शन में 18.8 प्रतिशत की उछाल आई है. नॉन-टैक्स रेवेन्यू की रफ्तार इससे भी तेज रही और इसमें 31.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इस अवधि में नॉन-टैक्स कमाई 1,330 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,091 करोड़ रुपये हो गई.

बड़े विभागों के प्रदर्शन ने राज्य की कुल कमाई को मजबूत सहारा दिया है. कमर्शियल टैक्स विभाग की कमाई 18.3 प्रतिशत बढ़कर 5,917 करोड़ रुपये रही. जीएसटी कलेक्शन में 18.1 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी और इससे पिछले साल के मुकाबले 3,694 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले. आबकारी विभाग ने स्पेशल मार्जिन समेत 20,083 करोड़ रुपये जुटाए. इसमें 19.6 प्रतिशत की बढ़त रही और पिछले साल से 3,287 करोड़ रुपये ज्यादा आए.

रजिस्ट्री, गाड़ी और माइनिंग से खजाने में कितना पैसा आया?

जमीन की रजिस्ट्री और गाड़ियों की बिक्री से भी सरकार को मोटी रकम मिली है. स्टांप और रजिस्ट्रेशन से रेवेन्यू 16.6 प्रतिशत बढ़कर 8,020 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वाहनों की खरीद और रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले टैक्स में 17.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ. इस मद से राज्य को 3,649 करोड़ रुपये मिले. माइंस एंड जियोलॉजी विभाग का रेवेन्यू 13.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,086 करोड़ रुपये रहा. वन विभाग ने भी 22.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और उसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये तक पहुंचा.

समीक्षा बैठक में स्थानीय निकायों के आंकड़े भी मुख्यमंत्री के सामने रखे गए. अफसरों ने बताया कि 1 अप्रैल से 20 नवंबर के बीच पंचायत टैक्स कलेक्शन 238 करोड़ रुपये रहा. शहरी स्थानीय निकायों ने 20 नवंबर तक कुल 2,365 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है.

प्रॉपर्टी टैक्स और ऑडिट के लिए सरकार एआई का इस्तेमाल कैसे करेगी?

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top