भास्कर न्यूज|लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी ब्लड बैंक, सदर अस्पताल लोहरदगा, डॉ. अशोक कुमार ओड़ेया व डॉ. शमसाद अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नारी नवाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुस्लिम नौजवान कमिटी, नारी नवाडीह के संचालक साबिर कादरी की अगुवाई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वेच्छा से अपना रक्त दान किया। रक्त की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह पहल खून की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी। मौके पर लोहरदगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ओड़ेया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर दिख रही उत्सुकता से यह प्रतीत होता है कि अब सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को खून की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे। रक्त संग्रह करने का प्रयास किया जाएगा। इससे ब्लड की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में हो सकेगी। शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ओड़ेया, डॉ. शमसाद अहमद, लैब टेक्नीशियन हफिजूल अंसारी, विकेश कुमार, सद्दाम अंसारी, मुस्लिम नौजवान कमिटी नारी नवाडीह के संचालक साबिर कादरी, मोहम्मद तनवीर आलम, अंजीता लकड़ा, अकरम इरफान, नीलम कुजूर, जहांआरा खातुन, सुचिता तिग्गा, रिषभ प्रशांत, अजबुद्दीन अंसारी, अब्दुल हन्नान अंसारी, रेयाजुल हसन, महबूब अंसारी, मतलूब अंसारी, इरफान अंसारी, मोहम्मद अशरफ, अल्ताफ अंसारी, साकिर अंसारी समेत कई अन्य कार्यकर्ता व सदस्यगण का सराहनीय योगदान रहा।
Source link