भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, छह माह पहले हुई...



दुमका| सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव में मंगलवार की शाम 20 वर्षीय सुमित पंडित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सुमित ने अपने घर में रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सुमित की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। पारिवारिक कलह को घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top